Gyan adda
    Facebook Twitter Instagram
    • Jankari
    • Nibandh
    • Cryptocurrency
    • Share Market
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    Gyan addaGyan adda
    • Jankari
    • Nibandh
    • Cryptocurrency
    • Share Market
    Gyan adda
    Home»Nibandh»Essay On World Environment Day in Hindi | विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध
    Nibandh

    Essay On World Environment Day in Hindi | विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

    BhartiBy BhartiFebruary 21, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest Reddit LinkedIn Tumblr Email
    Essay On World Environment Day in Hindi
    Essay On World Environment Day in Hindi
    Share
    Facebook Twitter Pinterest Reddit Email

    Table of Contents

    • विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध
      • पर्यावरण क्या है
        • विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? 
      • विश्व पर्यावरण दिवस का क्या महत्व है
        • पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है

    विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

    प्रकृति द्वारा दिया हुआ हर एक वस्तु हमारे लिए वरदान है। यह में अनेक तरह के सुख सुविधाओं से अवगत कराती है। साथ हमारे जीवन को सरल बना कर आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाती है। प्रकृति में मौजूद पेड़ पौधे ही हमारे प्रकृति की शोभा है। 

    हमें इन पेड़ पौधों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखना चाहिए अगर यह ठीक है तो हमारा जीवन भी काफी अच्छा रहेगा। इस प्रकृति से ही हमें खाने के लिए वस्तुएं मिलती है इनके बिना जीवन असंभव है। 

    आज मैं आपके सामने पर्यावरण दिवस के बारे में बताऊंगा। 

    पर्यावरण क्या है

    पर्यावरण दो शब्द से परी और आवरण से बना हुआ है। हमारे चारों ओर के वातावरण को हम पर्यावरण कहते हैं। हमारे चारों और वातावरण में पेड़ पौधे वृक्ष और हरियाली हमें नजर आती है यह सभी हमारे अनुकूल पर्यावरण के महत्वपूर्ण अंग हैं। इस पर्यावरण की से ही हमारा जीवन चल रहा हैं। हमारे पर्यावरण में पेड़-पौधे ही हमारी वातावरण को स्वच्छ बनाए रखता है। 

    विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? 

    पहली बार पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा 1972 में की गई। लेकिन इसे पहली बार 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसके साथ साथ हम लगातार प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हैं। 

    विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष इसमें दुनिया के 143 से अधिक देश भाग लेते हैं। अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग देश इसके आयोजन का प्रबंध करते हैं। जिसका उद्देश्य है कि हमारे पर्यावरण को कैसे संरक्षित किया जाए।

    विश्व पर्यावरण दिवस का क्या महत्व है

    विश्व पर्यावरण दिवस का सबसे बड़ा महत्व यह है कि हमें अपने पर्यावरण को संरक्षित करना है। इसी के लिए आज के दिन पूरे विश्व में इस पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है। 

    जैसे कि आप सब जानते ही हैं कि इस दिन पेड़ पौधे लगाए जाते हैं और पेड़ पौधे का हमारे जीवन में क्या महत्व है यह हम सबको पता है। पेड़ पौधे हमारे लिए प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करती है। जिससे कि हमारा जीवन सुचारू रूप से आगे बढ़ पाता है। पेड़ पौधा लगाने से प्रकृति में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और साथ ही साथ हमारा पर्यावरण विश्वक और सुंदर दिखने लगता है। 

    हमें आम नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि हम भी अपने जीवन काल में अनेक पेड़ पौधे लगाए और अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखें। खासकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप अवश्य पेड़ पौधा को लगाएं। 

    साथ ही साथ आप अपने मित्रों एवं अन्य लोगों को भी विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताएं ताकि वह भी इसके महत्व को जानकर पेड़ पौधा लगाएं।चाहे तो इस दिवस को बना सकते हैं और इस दिन अन्य लोगों को भी पेड़ पौधा लगाने के लिए उत्साहित करें साथ ही साथ उन्हें बताएं कि “नए-नए पौधा लगाना है और हमारे पर्यावरण को बचाना है” यह नारा देकर उसे भी पर्यावरण की सुंदरता बनाए रखने के लिए अपना योगदान देने को कहें। 

    विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम भारत में विशेषरुप से, स्कूलों और कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों, विभिन्न बगीचों, सहित कई अन्य विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाता है|

     विद्यार्थियों के मध्य जागरुकता पैदा करने के लिए अध्यापक कुछ प्रभावी कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाते है; जैसे- निबंध लेखन, भाषण देना, शिक्षा, विषय चर्चा, स्लाइड शो, क्विज प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, बैनर प्रदर्शन, सेमिनार, संगोष्ठियों, निर्धारित विषय पर कार्यशालाएं, चित्रकला प्रतियोगिता, संबंधित विषय पर व्याख्यान, थीम पर आधारित प्रदर्शन, फिल्मी शो, कथन लेखन, आदि. हमारे वातावरण की सुरक्षा के सन्दर्भ में विद्यार्थियों को सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

    पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है

    पर्यावरण दिवस मनाने का हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि हमें भी अपने पर्यावरण को स्वच्छ सुंदर और आकर्षक बनाना है तो हमें भी अपना इसमें योगदान देना होगा और हमें इस दिन कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

    आज प्रतिदिन धीरे धीरे हमारे देश में पेड़ पौधे और वनों की कमी होती जा रही है जिसका कारण है कि हम अपने पर्यावरण को अच्छी तरह से देखभाल नहीं कर रहे हैं जो कि हमारे लिए सही संकेत नहीं है।

    इसी तरह अपने पर्यावरण दिवस पेड़ पौधे नहीं लगाए तो एक दिन हम इसका बहुत ही बुरा परिणाम मिलेगा। अतः हमें पर्यावरण की सुरक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान देना है। 

    इस अभियान का समारोह प्रत्येक वर्ष अलग-अलग शहरों के द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसके दौरान पूरे सप्ताह अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियाँ लगाई जाती है. इस अभियान के आयोजन के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरुकता और प्रोत्साहन को बढ़ावा देता है. यह सकारात्मक सार्वजनिक गतिविधियाँ और राजनीतिक ध्यान प्राप्त करने के लिए प्रभावी वार्षिक अभियान है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Email
    Previous ArticleVigyan Vardan Ya Abhishap Nibandh |  विज्ञान अभिशाप या वरदान पर निबंध
    Next Article Essay on Janmashtami | जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी में
    Bharti
    • Website

    हेलो दोस्तों, मेरा नाम Bharti हैं, मैं इस ब्लॉग में रेगुलर नई नई आर्टिकल्स लिखता हूँ. यहाँ पर हम ज्यादातर आपको निबंध लेखन, बायोग्राफी, कविता, टेक्नोलॉजी, खेल समाचार, भाषण आदि से सम्बंधित Article मिलेगी. आपको हमारी लेख पसंद आती है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करें। अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो कमेंट कीजिए।

    Related Posts

    Essay On Chhath Puja in Hindi | Chhath महापर्व पर निबंध

    March 13, 2023

    Essay on Republic Day in Hindi | गणतंत्र दिवस पर निबंध

    March 13, 2023

    Essay on Pollution in Hindi | प्रदूषण पर निबंध

    February 22, 2023

    Essay on Janmashtami | जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी में

    February 22, 2023

    Vigyan Vardan Ya Abhishap Nibandh |  विज्ञान अभिशाप या वरदान पर निबंध

    February 21, 2023

    होली पर निबंध | Holi par Nibandh – Essay in Hindi

    February 24, 2022
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • RIP Full Form: रिप का फुल फॉर्म क्या है?
    • Jio Tower Installation Apply Online कैसे करें?
    • Facebook ka malik kon hai? | फेसबुक का मालिक कौन है?
    • OTP Full Form – What is OTP in Hindi | OTP क्या होता है ?
    • PAN Card Kaise Banaye मोबाइल की मदद से
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 GyanAdda

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.